नीमच में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हुई हत्या पर पुलिस क्या कह रही, सुनिए
ABP News Bureau | 21 May 2022 01:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश के नीमच में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. नीमच में एक आदमी को मुसलमान समझ कर कुछ लोगों ने मार डाला. मारे गए शख्स का नाम भंवरलाल जैन है. कुछ लोगों ने भंवर लाल जैन को न सिर्फ मारा बल्कि पिटाई का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीटने वाले आरोपी उससे पूछ रहे हैं कि क्या तुम मुसलमान हो. इस मामले में पुलिस ने एक बीजेपी नेता और उसके साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.