MP Flood: एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, नदियां उफान पर
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 09:19 AM (IST)

शिवपुरी और श्योपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते लगभग सभी बांध और नदियां उफान पर हैं. जिसके चलते बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. शिवपुरी श्योपुर के बाद अब ग्वालियर जिले की सीमा पर स्थित मोहना गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं, गांव के बाहरी हिस्सों में बने आवास पानी में डूब गए हैं.