Farm Laws Repeal: जिन किसानों की जान गई उनकी भरपाई कौन करेगा?- कृषि कानूनों की वापसी पर MP के किसान
ABP News Bureau | 19 Nov 2021 09:12 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा एलान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस लेगी और एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाएगी. पीएम ने इस चौंकाने वाले कदम की घोषणा करते हुए कहा, ''इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.’’