MP Election: सतना रैली में Rahul Gandhi का बड़ा हमला- जहां-जहां BJP की सरकार है वहां युवा बेरोजगार
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Nov 2023 02:31 PM (IST)

मध्य प्रदेश के चुनावी रण में राहुल गांधी करीब एक महीने बाद लौटे हैं. आज लगातार दूसरे दिन उनकी दो रैलियां हो रही हैं, सतना और बड़वानी में. सतना में रैली के दौरान BJP पर उन्होंने तीखे हमले किए. राहुल ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां युवा बेरोजगार है.