MP Election 2023: आज सद्गुरु सेवा संघ के समारोह में शामिल होंगे PM Modi
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Oct 2023 12:12 PM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आज एमपी दौरा है. पीएम मोदी आज 27 मध्य प्रदेश के चित्रकूट आ रहे हैं. पीएम यहां सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ राज्यपाल व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सद्गुरु सेवा संघ के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और सद्गुरु सेवा संघ के अस्पताल की व्यवस्था को देखने के बाद नई विंग के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.