Ujjain में भगवान महाकाल की भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश एक बार फिर बंद
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 01:59 AM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद अब कोरोना पर लगाम कसने के लिए धीरे-धीरे प्रतिबंध बढ़ाया जा रहा है. धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश एक बार फिर बंद कर दिया गया है. उज्जैन के इतिहास में दूसरी बार प्रवेश बंद करने का आदेश जारी हुआ है.