MP-Chhattisgarh Election: बीजेपी ने अपने विरोधियों को चौंकाया, सब रह गए सन्न !
ABP News Bureau | 18 Aug 2023 06:28 PM (IST)

तकरीबन चौंकाने के अंदाज में विधानसभा चुनाव के तीन महीने पहले ही मध्यप्रदेश बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव की तारीखें आयी नहीं है और बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को सामने ला दिया है. हालांकि, ये सारे नाम उन सीटों के उम्मीदवारों के हैं जहां से बीजेपी दो बार से लगातार हार रहीं है या फिर हाल के सर्वे में इन सीटों पर बीजेपी की हालत अच्छी नहीं है. | MP-Chhattisgarh Assembly Election