✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

MP के सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने ली दो युवकों की मौत | Breaking News

एबीपी न्यूज वेब डेस्क   |  15 Feb 2025 08:33 AM (IST)

सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बेहद जरुरी है, जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है, ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहां सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। कैमरे में कैद इस भयानक तस्वीर के पीछे लापरवाही की वो कहानी है जिसने दो युवकों की जान ले ली, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सिंगल लेन सड़क पर ट्रक ड्राइवर फर्राटा भर रहा था गाड़ियां दूसरी तरफ से भी आ रही थीं, सबकुछ सामान्य दिख रहा था लेकिन सावधानी हटी और भयंकर दुर्घटना घट गई। दूसरी तरफ से बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे, उनके आगे भी गाड़ियां थी जिनसे वो साइड लेकर आगे बढ़ना चाहते थे, चूक ये हो गई कि साइड लेते वक्त उन्होंने ये नहीं देखा कि सामने से ट्रक भी आ रहा है, यही चूक जान पर भारी पड़ गई..ट्रक से टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक बीस फीट गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई, ट्रक भी पलट गया,खबर मिलने पर स्थानीय लोग जमा हुए और हंगामा मच गया लोगों ने बस समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, किसी तरह पुलिस ने हालात को काबू में किया।

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • MP के सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, लापरवाही ने ली दो युवकों की मौत | Breaking News

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.