कारम बांध से ज्यादातर पानी निकाला गया । Dhar Dam Update
ABP News Bureau | 14 Aug 2022 10:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश के धार से राहत भरी खबर आई है। कारम बांध से ज्यादातर पानी निकल चुका है। कारम बांध में साढ़े पंद्रह MCM पानी में से अब सिर्फ तीन MCM पानी बचा है। पानी का लेवल भी 297 मीटर से घटकर 283 मीटर पर आ गया है। शाम को अचानक बांध के किनारों पर बनाई गई नहर में तेजी से हो रहे कटाव के बाद अफरातरफी मच गई थी। कारम नदी में भी तेज ऊफान था लेकिन अब धीरे-धीरे पानी शांत हो रहा है। सीएम शिवराज भी कंट्रोल रूम से हालात पर नजर बनाए हुए हैं