पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत | 5 मिनट में देखिए सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 08 Jun 2021 07:34 AM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में मरने वालों का आंकड़ा अब 18 तक पहुंच गया है. इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं. इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है. घायलों के लिए 50 हज़ार की मदद की बात कही गई है.