जहांगीरपुरी में आज अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर | सुबह की ताजा खबरें | Morning News
ABP News Bureau | 20 Apr 2022 07:16 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने जहांगीरपुरी में बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाने का फैसला किया है. इसी इलाके में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी. NDMC ने अभियान के संबंध में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से कम से कम 400 कर्मियों की तैनाती करने को कहा है.