सुबह की ताजा खबरें: मुश्किल वक्त में भारत ने की श्रीलंका की मदद | Morning News
ABP News Bureau | 03 Apr 2022 07:26 AM (IST)
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में इन दिनों हालात बेहद खराब हैं. यहां अस्पतालों में दवाईयां खत्म हो गई हैं. पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के बाद पंप पर सैना तैनात कर दी गई है. साथ ही बिजली संकट भी पैदा हो गया है. श्रीलंका में साल 2015 के बाद से महंगाई रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है. जिसके बाद सब्जी और किराना के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं.