Anil Deshmukh को वसूली मामले में ED ने किया गिरफ्तार | Morning News
ABP News Bureau | 02 Nov 2021 06:57 AM (IST)
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सोमवार की देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी की सूचना ईडी के अधिकारियों ने दी. ईडी के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल देशमुख को जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ED के ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यव्रत कुमार खुद अनिल देशमुख से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे.