Lakhimpur Kheri Case में Rakesh Tikait ने सरकार को दी चेतावनी | Morning News
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 07:15 AM (IST)

लखीमपुर घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कड़े तेवर दिखाते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि 12 तारीख तक अगर गिरफ्तारी नहीं होती है और गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा नहीं होता है तो, 12 तारीख के बाद देशभर में किसान आंदोलन करेंगे. इसी के साथ राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि, हिस्ट्रीशीटर देश का गृह राज्य मंत्री नहीं हो सकता उनका इस्तीफा होना चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए.