सुबह की ताजा खबरें: झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट शहीद, एक नक्सली भी ढेर
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 09:25 AM (IST)

झारखंड के लातेहार जिले के सलैया जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों की झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गिराया गया, लेकिन साथ ही बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए. नक्सलियों से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि सलैया के जंगल में जेजेएमपी के नक्सली छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर की स्मॉल एक्शन टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू किया और इसी दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.