Morning News: देश को दहलाने की दाऊद की आतंकी साजिश नाकाम !
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 07:11 AM (IST)

उत्तर प्रदेश को दहलाने की एक और कोशिश को यूपी-एटीएस ने मंगलवार को नाकाम कर दिया. यूपी एटीएस ने अलग-अलग 4 शहरों में छापेमारी कर 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ़्तार किया है. इनकी योजना आने वाले त्योहारी मौसम में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर हिंसा फैलाने की थी. पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकियों से एटीएस पूछताछ कर रही है.