10 मिनट में देखें सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 12 Sep 2021 07:09 AM (IST)

गुजरात को आज दोपहर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के चलते विधायक दल की बैठक रविवार दोपहर तीन बजे बुलाई गयी है. इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा जो गुजरात का नया मुख्यमंत्री होगा. माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री पाटीदार समाज से होगा, हालांकि स्थिति विधायक दल की बैठक के समय ही स्पष्ट हो पाएगी.