Morning News: अमेरिका में 9/11 हमले की आज 20वीं बरसी
ABP News Bureau | 11 Sep 2021 07:07 AM (IST)

अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले ने ना सिर्फ पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया बल्कि इसने आतंकवाद को लेकर नजरिया भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया. अलकायदा की तरफ से किए गए इस आतंकी हमले और अमेरिकी की गगनचुंबी इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को निशाना बनाए जाने के बाद विश्व में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे. महाशक्ति पर हुए इस हमले के बाद अमेरिका ने आतंक के खिलाफ बिगुल बजा दिया.