Morning News: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 07:11 AM (IST)

-मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से जलजमाव. घाटकोपर, अंधेरी और चर्चगेट जैसे कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक दिखा सुस्त. महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में कल तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी.
-मुंबई में भारी बारिश से अंधेरी सब-वे में फिर पानी भरा. एहतियातन सब-वे को बंद किया गया. हालांकि हिंदमाता, सायन और गांधी मार्केट जैसे निचले इलाके में रात तक कम रहा जलजमाव.