Morning News: अफगानिस्तान में आज तालिबान सरकार का ऐलान संभव
ABP News Bureau | 04 Sep 2021 06:54 AM (IST)

सरकार के गठन से संबंधी घोषणा शुक्रवार को की जानी थी लेकिन तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया. मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा शनिवार को की जाएगी.