Kabul में अगले 36 घंटों में फिर हो सकता है हमला, America ने किया आगाह | Morning News
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 07:12 AM (IST)

अमेरिका ने आशंका जाहिर की है कि काबुल एयरपोर्ट पर फिर से बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. -अमेरिका की नेशनल सिक्युरिटी टीम ने कहा है कि अगले 24 से 36 घंटे के भीतर आतंकी इस हमले को अंजाम दे सकते हैं. आतंकी हमले की खबरों के बीच अमेरिकी सेना के जवानों ने काबुल एयरपोर्ट के दो गेट को खाली कर दिया है. एयरपोर्ट के कुछ और हिस्सों से अमेरिकी सेना के जवान हट गए हैं, अब वहां तालिबानी लड़ाके तैनात हैं.