तूफान प्रभावित राज्यों को PM Modi ने दिया राहत पैकेज | सुबह की ताजा खबरें | Morning News
ABP News Bureau | 29 May 2021 07:32 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का हवाई दौरा किया. बंगाल में यास से नुकसान की समीक्षा को लेकर बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल के मुख्यसचिव एक ही परिसर में होने के बावजूद करीब 30 मिनट की देरी से पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कहा कि अन्य बैठक सूचीबद्ध है. फिर ममता वहां से चलीं गईं.