सुबह की ताजा खबरें: देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा
ABP News Bureau | 06 May 2021 08:29 AM (IST)

देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से ही जूझ रहा है लेकिन तीसरी लहर आने की भी भविष्यवाणी हो गई है. कोरोना की तीसरी लहर का आना तय माना जा रहा है. ये दावा केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने किया है. उनका कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी और इसे रोक नहीं सकते.