सुबह की ताजा खबरें: आज से 18+ को लगेगी वैक्सीन, कई राज्यों में नहीं शुरू हो सकेगा अभियान
ABP News Bureau | 01 May 2021 08:16 AM (IST)
देश में आज से 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरु हो रहा है. लेकिन कई राज्य सरकारों ने वैक्सीन की कमी का हवाला देकर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि वैक्सीन ही नहीं है तो अभियान कैसे शुरू करें.