Sidhu को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान? | सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 07:37 AM (IST)

पंजाब में कांग्रेस पार्टी का असली कैप्टन कौन होगा, इसका अंतिम फैसला आज हो सकता है. माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान का हाथ, अब सिद्धू के साथ है. नाम पर मुहर पहले ही लग गई थी लेकिन अमरिंदर सिंह की नाराजगी की वजह से आधिकारिक एलान रुका हुआ था. हरीश रावत की कल अमरिंदर सिंह के साथ हुई मुलाकात के बाद ये रस्म अदायगी भी आज हो सकती है.