Navjot Singh Sidhu को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान? | सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 17 Jul 2021 07:38 AM (IST)

कल नवजोत सिंह सिद्धू ने 10 जनपथ में सोनिया दरबार में हाजिरी लगाई. पूरे दिन इस बात की अटकलें लगाई जाती रहीं कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब खबर ये है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत कल चंडीगढ़ जाएंगे और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलेंगे. उसके बाद पंजाब कांग्रेस को लेकर कोई एलान हो सकता है.