फटाफट देखिए सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 07:36 AM (IST)

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विचार-विमर्श किया. साल 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं किया है.