देश भर में अब तक कोरोना के 26 सौ से ज्यादा मामले... स्पेशल बुलेटिन
ABP News Bureau | 03 Apr 2020 03:08 PM (IST)

कोरोना वायरस का संक्रमण देश-दुनिया में तेजी से फैल रहा है. भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2600 के पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 56 लोग कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 192 लोग ठीक भी हुए हैं.