Corona ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले आए सामने
ABP News Bureau | 18 Apr 2021 11:53 AM (IST)

कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है. देश में रोजाना रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के नए केस आ रहे हैं और सर्वाधिक मौत हो रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 261,500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,38,423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 234,692 नए केस आए थे. कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.