कल के मुकाबले आज ज्यादा आए कोरोना के मामले, 3 करोड़ के पार हुई Corona संक्रमितों की संख्या
ABP News Bureau | 23 Jun 2021 11:04 AM (IST)

देशभर में अबतक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से तीन लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 50,848 नए कोरोना केस आए और 1358 संक्रमितों की जान चली गई है.