Morbi Bridge Collapse: पुल का रख रखाव करने वाली कंपनी पर दर्ज हुई FIR, 5 दिन पहले ही मरम्मत हुई थी
ABP News Bureau | 31 Oct 2022 11:13 AM (IST)

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार की शाम हुए पुल हादसे में अब तक करीब 122 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. अब भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाशी के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू वर्क चल रहा है. यह हादसा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्क्यू के लिए न केवल पुलिस और लोकल गोताखोर बल्कि, एनडीआरएफ और भारतीय नौसेना के जवान भी लगे हुए हैं. मोरबी हादसे में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है....पुल का रख रखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है...IPC की धारा 304 , 308 और 114 के तहत केस दर्ज है...जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया.