Monsoon Updates: सावन के सैलाब से हर तरफ मची तबाही, देखिए खौफनाक तस्वीरें | ABP News | Hindi News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jul 2024 10:14 AM (IST)
बीते दो दिन महाराष्ट्र के शहर पुणे पर बेहद भारी गुजरे हैं.. इतने भारी की बारिश में पुणे शहर में कोहराम मच गया। स्कूल बंद कर दिए गए.. सड़क पर आवाजाही ठप हो गई..सोसायटियों के भीतर कमर से ऊपर तक पानी जमा हो गया..बचाव अभियान के लिए आर्मी और NDRF की टीम को तैनात करना पड़ा...कई जगह तो ऐसी तस्वीरें सामने आईं जहां लोग गले तक पानी में डूबे हुए थे...12 घंटे तक पुणे में ऐसी बारिश हुई है मानो बादल फट गया हो...पूरे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक जुलाई महीने में कैसे जल क्रोध दिखा रहा है.. हम उसकी रिपोर्ट आपको दिखाने जा रहे हैं और शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे से कर रहे हैं.