Monsoon Update: 2 दिन की देरी के बाद आज केरल पहुंचेगा मानसून
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 09:24 AM (IST)
मानसून को लेकर मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है. इस भविष्यवाणी में मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और किसानों के लिए मददगार साबित होगा. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश हो सकती है.