Monsoon का 'जल तांडव' ! कई हिस्सों में बारिश की वजह से जलजमाव, कब सुनेगी सरकार ? | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 27 Jul 2022 08:35 PM (IST)

कल हमने आपको राजस्थान के शहर जोधपुर में मचे जल तांडव की तस्वीर दिखाई थी और पूछा था अशोक गहलोत सरकार से कि आपकी विधानसभा सीट वाला शहर जोधपुर भला डूब कैसे गया? लेकिन देखिए सवाल पूछे हुए भी 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन जोधपुर में हालात सुधरे नहीं हैं। अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं.. और ये सीट जोधपुर जिले में आती है.. लेकिन सीएम की सीट होने के बावजूद सरदारपुरा अपने हाल पर रो रहा है.. जनता सीएम को पुकार रही है और पूछ रही है कि आखिर कहां हैं सरदारपुरा के सरदार?