Mohan Bhagwat Statement: 'यह मिसाइल अटैक...' Mohan Bhagwat के बयान पर Congress ने ली चुटकी! | ABP |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jul 2024 12:04 PM (IST)
RSS Chief Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “मुझे यकीन है कि स्वयंभू नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को इस ताजा अग्नि मिसाइल की खबर मिल गई होगी, जिसे नागपुर ने झारखंड से लोक कल्याण मार्ग को निशाना बनाकर दागा है.” झारखंड के गुमला में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (18 जुलाई) को कहा कि लोग इंसान से सुपरमैन, सुपरमैन से देवता, देवता से भगवान बनना चाहते हैं. इसको लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई. मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अग्नि मिसाइल दागने की खबर मिल गई होगी.