बंटवारे के बहाने Nehru पर Modi का निशाना, देश के बंटवारे के लिए कौन जिम्मेदार ?
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 10:04 AM (IST)

देश के बंटवारे के लिए कौन जिम्मेदार है? इस सवाल पर पिछले 70 सालों से सियासत जारी है लेकिन कल लोकसभा में प्रधानमंत्री ने इशारों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर बंटवारे का ठीकरा फोड़ा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के वो पन्ने पलटे जिसका दंश अब तक देश नहीं भूला है. प्रधानमंत्री ने 1947 में देश के बंटवारे का जिक्र किया और बिना नाम लिए विभाजन के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा दिया.