मोदी Vs विपक्ष... मोदी का जनाधार, विपक्ष की ललकार
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 10:25 PM (IST)
2024 के लिए अब से ही चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। विपक्ष चाहता है कि वो सत्ता में आए लेकिन उसके सपने बंटे हुए हैं। अब आप देखिए कि पीएम मोदी के खिलाफ जिन लोगों का नाम पीएम पद के लिए आता है, उनकी ताकत क्या है और कमजोरी क्या है। सबसे पहले राहुल गांधी की बात। उनकी ताकत ये है कि वो देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता हैं लेकिन कमजोरी ये है कि वो पार्ट टाइम राजनीति करते दिखते हैं। कई अहम मुद्दों पर एक्टिव होंगे तो कई मुद्दों पर गायब हो जाएंगे।