'मोदी तूफान विपक्ष को उनके अन्यायपूर्ण कृत्य के लिए सबक सिखाएगा'- Dinesh Sharma | BJP
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 18 Feb 2024 12:24 PM (IST)
BJP National Convention: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (17 फरवरी) बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय अधिवेशन में सियासी प्रस्ताव से लेकर किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जरिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. अधिवेशन के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक ने बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.