मोदी का फॉर्मूला, मैक्रो की कोशिश, रोकेगी जंग । MODI EUROPE VISIT
ABP News Bureau | 04 May 2022 10:55 PM (IST)
जर्मनी डेनमार्क जैसे अहम देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात रात 11 बजे के करीब होने वाली है। इस मुलाकात को विश्व कूटनीति के साथ साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी का दायरा बढ़ाए जाने के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में मोदी की यूरोप यात्रा में फ्रांस की अहमियत अलग किस्म की है और दोनों देशों के प्रमुख मुलाकात करके इसे खास साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि मुलाकात के ऐन पहले फ्रांस के कुछ फैसलों को लेकर भारत में जरूर सवाल खड़े हो रहे हैं।