हिरोशिमा में पीएम मोदी देंगे विश्व शांति का मंत्र! | Modi in Japan | Horishima | G-7 | Quad Summits
ABP News Bureau | 20 May 2023 08:00 AM (IST)
PM Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा दौरे पर हैं. पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा गए हैं. उन्होंने G7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया.