बढ़ती खाद कीमतों के बीच मोदी सरकार ने DAP उर्वरक पर बढ़ाई सब्सिडी, देना पड़ेगा सिर्फ आधा दाम
ABP News Bureau | 20 May 2021 09:58 AM (IST)

डीएपी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच मोदी सरकार ने इसपर सब्सिडी को बढ़ा दिया है. सरकार ने कहा है कि वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को डीएपी उर्वरक का एक बैग 2400 रुपये के बजाय 1200 रुपये में ही मिलेगा. बयान में कहा गया है कि सरकार ने डाय अमोनियम फास्फेट (डीएपी) उर्वरक पर सब्सिडी 140 फीसदी बढ़ा दी है.