Modi Cabinet Expansion: समझिए आज विस्तार के बाद कैसा होगा कैबिनेट का स्वरूप?
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 01:27 PM (IST)

आज शाम करीब छह बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. मोदी के नए मंत्रिमंडल में शासन और व्यवस्था के साथ-साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी. नए मंत्रिमंडल में युवा जोश पर भी जोर दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मोदी का यह मंत्रिमंडल युवाओं से भरा रहेगा.