Modi कैबिनेट ने 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 3 करोड़ आवास भी बनेंगे | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Aug 2024 10:12 AM (IST)
ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के पूर्वी राज्यों को खास तोहफा दिया. केंद्र सरकार ने पूर्वी राज्यों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 8 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी. इन रेल परियोजनाओं के तैयार होने से लोगों के लिए आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है. पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल की हालिया बैठक में 8 नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. साथ ही इन रेल परियोजनाओं के लिए 24,657 करोड़ रुपये के अनुमानित आउटले का भी प्रावधान किया गया. इन परियोजनाओं को देश के पूर्वी राज्यों के विकास को ध्यान में रखते हुए मंजूर किया गया है.
- हिंदी न्यूज़
- वीडियो
- न्यूज़
- Modi कैबिनेट ने 8 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 3 करोड़ आवास भी बनेंगे | ABP News |
TRENDING VIDEOS
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.