Modi Cabinet Decision: Modi Cabinet ने रेलवे कर्मचारियों को दिया Diwali का तोहफा, मिलेगा बोनस
ABP News Bureau | 12 Oct 2022 04:49 PM (IST)

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने रेलवे कर्मचारियों (Railway Employees) को बोनस देने का फैसला लिया है. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा. इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी."