Modi Cabainet Expansion: पीएम की टीम में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 ब्यूरोक्रेट भी शामिल
ABP News Bureau | 08 Jul 2021 10:13 AM (IST)
केंद्रीय मंत्रिपरिषद का फेरबदल और विस्तार बुधवार को संपन्न हो गया. हर्षवर्धन, रविशंकर, जावड़ेकर समेत कुल 12 दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में मदद करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में आए नारायण राणे और असम में हिमंत बिस्व सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नए चेहरे सरकार का हिस्सा बने.