Mirzapur Mid Day Meal Case: डीएम ने स्कूल प्रिंसिपल को किया सस्पेंड, दिए जांच के आदेश
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 11:45 AM (IST)

यूपी के मिर्जापुर के स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. रामपुर अतरी गांव में मिड डे मील के लिए बनाई गई सब्जी के भगौना में 3 साल की बच्ची गिर गई. गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में खाना बानाने वाली महिला की लापरवाही भी सामने आई है. महिला कान में इयर फोन लगाकर गाना सुन रही थी. जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं.