दिल्ली में और नीचे गिरा तापमान
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 11:18 AM (IST)

दिल्ली ठंड में कांप रही है.. देश भर में शीतलहर है लेकिन दिल्ली में तो रोज ही रिकॉर्ड टूट रहे हैं.. सिंगल डिजिट में आया टेंपरेचर पहले 2.4 डिग्री और फिर 1.9 डिग्री तक पहुंच गया.. रोज गिरते पारे से सारे रिकॉर्ड भी धराशायी होते जा रहे हैं.. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 120 सालों में ये दूसरा दिसंबर है जब इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.