Michong Cyclone: 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Dec 2023 10:08 AM (IST)
Cyclone Michaung Update: दक्षिणी राज्यों में इस वक्त एक नये तूफान 'मिचौंग' का खतरा मंडरा रहा है. ये तूफान आज तमिलनाडु के तटवर्ती तट से टकरा सकता है. इसके साथ ही ये चक्रवाती तूफान पूर्वी तटीय क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है. राज्य सरकार ने इस तूफान के संभावित खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. यही वजह है कि पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.