जानिए, कहां पर, कौन सी और किन शर्तों के साथ दुकानें खुल सकती हैं
ABP News Bureau | 25 Apr 2020 08:22 PM (IST)

देशभर में आवासीय परिसर क्षेत्र में दुकाने खोले जाने के आदेश के बीच गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि दुकानें जरूरी सामान बेचने के लिए खोली जाएंगी. मंत्रालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार शराब की दुकानें और रेस्टोरेंट फिलहाल बंद रहेंगी. हेयर सैलून और नाई की सेवाओं पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा.