सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोले मौसम विभाग के वैज्ञानिक-'पूर्वानुमान गलत भी हो सकते हैं'
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 07:40 PM (IST)

मानसून आने के पूर्वानुमान को लेकर ट्रोल हुआ मौसम विभाग. इस पर मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हमे काम किए बहुत साल हो गए लेकिन कभी ट्रोलिंग नही हुई. जून और जुलाई में गर्मी बहुत थी, लोग परेशानी में थे ऐसे में साइकोलॉजिकल परेशान लोग क्या करते. हम ट्वीटर को देखते हैं , फॉलो करते हैं कौन क्या लिख रहा है. कोई ऐसा लिख रहा है, तो कोई वैसा लिख रहा है. हमारा स्किल भविष्यवाणी का है और भविष्यवाणी गलत भी हो सकती है. भविष्यवाणी कोई भी हो चाहें मेडिकल, एग्रीकल्चर गलत हो सकती है क्योंकि ये फैक्ट नही है. पूरे विश्व में ऐसा ही है.